संघ गीत. 🚩🚩🚩

 करवट बदल रहा है देखो, भारत का इतिहास, जाग उठा है हिन्दु-हृदय में विश्व-विजय विश्वास


करवट बदल रहा है देखो, भारत का इतिहास, जाग उठा है हिन्दु-हृदय में विश्व-विजय विश्वास ।।ध्रु।।


सदियों से विस्मृत गौरव का, भारत माँ परिचय देगी। सौम्य शान्त सुखदायी जननी, नव-युग नवजीवन देगी।


उस जीवन-दर्शन से होगा, मानव धर्म विकास । पश्चिम के असफल चिन्तन का, होगा शनैःशनैः अब ह्रास ।।1।।


ग्रीक मिटे यूनान मिट गए, भरत- -भूमि है अविनाशीं आदि अनादि अनंत राष्ट्र है, संस्कृति शुचिता अभिलाषी ।


भोग-वाद के महल ढह रहे, बदल रहा इतिहास । बुझा सके हिन्दुत्व सुधा ही, अब वसुधा की प्यास । । 2 


सत्रह बार क्षमा अरिदल को, ऐसी भूल न अब होगी । कोटि-कोटि बाँहों वाली माँ, अब ना अबला कहलाएगी ।


देश-विघातक षड्यंत्रों का, निश्चित निकट-विनाश | एक अखंडित-भारत देगा, अनुपम अटल- विश्वास ।।3।।


संघ-वृक्ष शाखा-उपशाखा, दसों दिशा में फैल रही । हिन्दू – राष्ट्र की विजय-पताका, लहर-लहर ललकार रही। केवल सत्ता से मत करना, परिवर्तन की आस । जागृत जनता के केन्द्रों से, होगा अमर समाज ।।


Rsslyricsgeet.blogspot.com


#RSSLYRICSGEET 

Comments

Popular posts from this blog

संगठन हम करें , आफतों से लडे हमने ठाना —(RSSGEET)