Posts

Showing posts from July, 2023

संघ गीत. 🚩🚩🚩

 करवट बदल रहा है देखो, भारत का इतिहास, जाग उठा है हिन्दु-हृदय में विश्व-विजय विश्वास करवट बदल रहा है देखो, भारत का इतिहास, जाग उठा है हिन्दु-हृदय में विश्व-विजय विश्वास ।।ध्रु।। सदियों से विस्मृत गौरव का, भारत माँ परिचय देगी। सौम्य शान्त सुखदायी जननी, नव-युग नवजीवन देगी। उस जीवन-दर्शन से होगा, मानव धर्म विकास । पश्चिम के असफल चिन्तन का, होगा शनैःशनैः अब ह्रास ।।1।। ग्रीक मिटे यूनान मिट गए, भरत- -भूमि है अविनाशीं आदि अनादि अनंत राष्ट्र है, संस्कृति शुचिता अभिलाषी । भोग-वाद के महल ढह रहे, बदल रहा इतिहास । बुझा सके हिन्दुत्व सुधा ही, अब वसुधा की प्यास । । 2  सत्रह बार क्षमा अरिदल को, ऐसी भूल न अब होगी । कोटि-कोटि बाँहों वाली माँ, अब ना अबला कहलाएगी । देश-विघातक षड्यंत्रों का, निश्चित निकट-विनाश | एक अखंडित-भारत देगा, अनुपम अटल- विश्वास ।।3।। संघ-वृक्ष शाखा-उपशाखा, दसों दिशा में फैल रही । हिन्दू – राष्ट्र की विजय-पताका, लहर-लहर ललकार रही। केवल सत्ता से मत करना, परिवर्तन की आस । जागृत जनता के केन्द्रों से, होगा अमर समाज ।। Rsslyricsgeet.blogspot.com #RSSLYRICSGEET 

संगठन हम करें , आफतों से लडे हमने ठाना —(RSSGEET)

 संगठन हम करें , आफतों से लडे हमने ठाना —(RSSGEET) संगठन हम करें , आफतों से लडे हमने ठाना। हम बदल देंगे सारा ज़माना। । वीर प्रताप के शेरों जागो , वीर बंदा की शमशीर जागो। बज रहा है विगुल , नौजवां तू निकल रण में जाना। । हम बदल देंगे सारा ज़माना——————— संगठन हम करें , आफतों से लडे हमने ठाना। हम बदल देंगे सारा ज़माना। । शेर शिवराज की तेग खड़के ,बोली हर – हर महादेव भड़के। शक्ति हो साथ में , भगवा हो हाथ में , बढ़ते जाना। । हम बदल देंगे सारा ज़माना——————— संगठन हम करें , आफतों से लडे हमने ठाना। हम बदल देंगे सारा ज़माना। । वीर केशव ने यह गीत गाया , राम राज्य का डंका बजाया। हम जिए या मरे , हर बला से लडे , हमने ठाना।। हम बदल देंगे सारा ज़माना——————— संगठन हम करें , आफतों से लडे हमने ठाना। हम बदल देंगे सारा ज़माना। । RSSLYRICSGEET  Rsslyricsgeet.blogspot.com